‘तेज आंधी बनी काल…’, गोंडा में छप्पर पर आम का पेड़ गिरने से वृद्धा की मौत

गोंडा: वजीरगंज थाना क्षेत्र के खिरीडीह स्थित गौरा डीह गांव में सोमवार रात आई तेज आंधी एक परिवार के लिए दर्दनाक हादसा साबित हुई। आंधी के दौरान छप्पर पर आम का पेड़ गिर जाने से 70 वर्षीय वृद्धा कौता देवी की दबकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।

जानकारी के अनुसार, कौता देवी अपने घर के पास बने छप्पर में सो रही थीं। तभी अचानक तेज आंधी चली और एक बड़ा आम का पेड़ छप्पर पर आ गिरा। हादसा इतना अचानक और भयावह था कि वृद्धा को संभलने तक का मौका नहीं मिला और वह मलबे में दब गईं।

Also Read: UP: चंदौली में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंफर ट्रक से टकराया, केबिन में फंसे चालक को आधे घंटे की मशक्कत के बाद निकाला

पेड़ गिरने की तेज आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर वृद्धा को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

मृतका के पति द्वारिका प्रसाद ने बताया कि आंधी शुरू होते ही वे बाहर निकल गए थे। इसी दौरान अचानक आम का पेड़ छप्पर पर गिर पड़ा, जिससे यह हादसा हो गया।

Also Read: UP: बहराइच में देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)