गोरखपुर। मंडलायुक्त सभागार में मंडलायुक्त अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज जनपदों के अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे, जबकि सभागार में जिला विकास अधिकारी सतीश सिंह, परियोजना निदेशक संदीप सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में सीएमआईएस पोर्टल के माध्यम से एक करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली रेड श्रेणी की परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने कार्यदायी संस्थाओं के अनुसार परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन परियोजनाओं में देरी हो रही है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए।
Also Read : मथुरा में अवैध पनीर फैक्ट्री पर छापा, 900 किलो पनीर जब्त, इकाई सील
मंडलायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरे हों। लापरवाही या अनावश्यक विलंब पर जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी परियोजनाओं में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और कार्यों में तेजी लाने पर बल दिया गया।











































