मथुरा : थाना जमुनापार पुलिस ने पत्नी पर जानलेवा फायर करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 12 अप्रैल की रात चेकिंग के दौरान वांछित अभियुक्त संदीप निवासी कुआं वाली गली, लक्ष्मीनगर बगीची, थाना जमुनापार को उसके क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त .315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
घटना के संबंध में पीड़िता ने थाना जमुनापार में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पति ने उस पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। उसने किसी तरह हाथ ऊपर कर अपनी जान बचाई। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।
Also Read: आगजनी, पत्थरबाजी और गाड़ियों में तोड़फोड़…’, नोएडा में कर्मचारियों की सैलरी वॉर!
इस मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मिथलेश उपाध्याय, हेड कांस्टेबल तीव्र कुमार, हेड कांस्टेबल नरेश शर्मा और कांस्टेबल यतेन्द्र सिंह शामिल रहे
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)














































