UP Police Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस में रविवार देर शाम तबादला सूची जारी की गई, जिसमें कुल 44 अपर पुलिस अधीक्षकों (ASP) के स्थानांतरण किए गए। इस बड़े बदलाव के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। खास बात यह है कि इनमें से अधिकांश अधिकारी हाल ही में सीओ से पदोन्नत होकर एएसपी बने हैं और अब उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्रमोशन के बाद नई तैनाती
जारी सूची के अनुसार मनोज कुमार गुप्ता को हमीरपुर से एएसपी पीटीसी सीतापुर भेजा गया है, जबकि अरविंद कुमार को चित्रकूट से हमीरपुर में एएसपी बनाया गया है। अखंड प्रताप सिंह को सुल्तानपुर से झांसी की 33वीं वाहिनी पीएसी में उपसेनानायक की जिम्मेदारी दी गई है। ब्रज नारायण सिंह, जो लखनऊ में अपर पुलिस उपायुक्त थे, अब सुलतानपुर के एएसपी होंगे। हरि राम यादव को देवरिया से प्रयागराज कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है।
कमिश्नरेट और सीआईडी में बदलाव
श्रीमती अलका को मेरठ सीआईडी से आगरा कमिश्नरेट भेजा गया है, जबकि आलोक दुबे को पीएसी मेरठ से सीआईडी सेक्टर मेरठ में एएसपी बनाया गया है। श्रीमती श्रेष्ठा को बागपत से एसटीएफ लखनऊ में तैनाती मिली है। मुकेश प्रताप सिंह को सीआईडी लखनऊ से एटा की 43वीं वाहिनी पीएसी में उपसेनानायक बनाया गया है। हितेंद्र कृष्ण को वूमेन पावर लाइन 1090 लखनऊ से सीआईडी लखनऊ में एएसपी पद दिया गया है।
अन्य जिलों में तैनाती
मुकेश चंद्र उत्तम को श्रावस्ती से पुलिस मुख्यालय प्रयागराज के विधि प्रकोष्ठ में भेजा गया है। चंद्रकेश सिंह को सीतापुर से श्रावस्ती का एएसपी बनाया गया है।मनोज कुमार यादव को मथुरा से इटावा की 28वीं वाहिनी पीएसी में उपसेनानायक, जबकि राजेश कुमार तिवारी को मुरादाबाद से मथुरा ट्रैफिक एएसपी बनाया गया है।अभय कुमार मिश्र को लखनऊ से नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है।
कई वरिष्ठ अधिकारियों की नई जिम्मेदारी
एसएन वैभव पांडेय को सहारनपुर से लखनऊ में एएसपी सतर्कता अधिष्ठान भेजा गया है। उमेश कुमार यादव को बरेली से प्रयागराज सीआईडी सेक्टर में एएसपी बनाया गया है।रफीक अहमद को मेरठ से गोरखपुर सीआईडी सेक्टर, और सलोनी अग्रवाल को गाजियाबाद कमिश्नरेट से मेरठ की 44वीं वाहिनी पीएसी में उपसेनानायक नियुक्त किया गया है। वरुण कुमार सिंह को अलीगढ़ से गाजियाबाद में अपर पुलिस उपायुक्त, और स्वतंत्र कुमार सिंह को नोएडा कमिश्नरेट में ही अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
क्षेत्रीय और विशेष इकाइयों में बदलाव
संजय वर्मा को कानपुर देहात से बलिया (दक्षिणी) एएसपी, नवीना शुक्ला को मेरठ से एएनटीएफ (ऑपरेशन) लखनऊ, और संतोष कुमार सिंह को मेरठ से इटावा में एएसपी अपराध बनाया गया है। निष्ठा उपाध्याय को शाहजहांपुर से बरेली सीआईडी सेक्टर, रामआशीष यादव को मुजफ्फरनगर से लखनऊ कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त भेजा गया है।
पीएसी और अन्य इकाइयों में तैनाती
धर्मेन्द्र कुमार यादव को बाराबंकी से रायबरेली की 25वीं वाहिनी पीएसी, तनु उपाध्याय को कानपुर की 37वीं वाहिनी पीएसी में उपसेनानायक, और उदय प्रताप सिंह को प्रयागराज की 42वीं वाहिनी पीएसी में उपसेनानायक बनाया गया है।
इरफान नासिर खान को मेरठ से सुलतानपुर पीटीएस, मोनिका यादव को सीआईडी लखनऊ से यूपीपीसीएल (मध्यांचल) लखनऊ, और समीक्षा यादव को मेरठ से बाराबंकी की 10वीं वाहिनी पीएसी में उपसेनानायक बनाया गया है।
वंदना शर्मा को मेरठ से ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ में एएसपी नियुक्त किया गया है।
Also Read: UP IAS TRANSFER: यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, आशीष कुमार गोयल बने अपर मुख्य सचिव ऊर्जा
अतिरिक्त फेरबदल
ओजस्वी चावला को आगरा एडीजी जोन में ही एएसपी, अभिनव यादव को गोरखपुर से आजमगढ़ की 20वीं वाहिनी पीएसी, और प्रेम प्रकाश यादव को प्रयागराज की 03वीं वाहिनी एसएसएफ में उपसेनानायक बनाया गया है।
अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव और दीपक कुमार सिंह को लखनऊ एसटीएफ में एएसपी पद पर पदोन्नत किया गया है। देवेंद्र सिंह को सुलतानपुर से मिर्जापुर की 39वीं वाहिनी पीएसी में भेजा गया है।आलोक कुमार को लखनऊ सतर्कता से कानपुर सीआईडी, स्नेहा तिवारी को बलिया से कानपुर नगर कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त, अभिषेक तिवारी को मेरठ से मैनपुरी एएसपी (ग्रामीण) और राघवेंद्र कुमार मिश्र को गोरखपुर से मेरठ की 6वीं वाहिनी पीएसी में उपसेनानायक बनाया गया है।
एक तबादला निरस्त
इस बड़े फेरबदल के बीच लखनऊ सीआईडी में तैनात एएसपी चिरंजीव मुखर्जी का तबादला फिलहाल निरस्त कर दिया गया है। इस तरह राज्य सरकार के इस व्यापक प्रशासनिक बदलाव ने पुलिस विभाग में नई जिम्मेदारियों और कार्यप्रणाली को लेकर नई हलचल पैदा कर दी है।














































