इश्क में “वीरू” बना पति : हाई-वोल्टेज टावर पर चढ़कर किया हाई ड्रामा

इटावा: बढ़पुरा क्षेत्र में एक युवक ने प्यार के चक्कर में ऐसा ड्रामा खड़ा कर दिया कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। अंशु नाम का युवक फिल्म Sholay के मशहूर किरदार Veeru की तरह हरकत करते हुए गांव में लगे ऊंचे हाई-वोल्टेज बिजली टावर पर चढ़ गया।

बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी अंजलि को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ा था। टावर पर चढ़ते ही उसने पुलिस से फोन पर पत्नी से बात करवाने की मांग शुरू कर दी। उसकी इस हरकत से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास शुरू किया। काफी देर तक चले इस ड्रामे के कारण इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक अपनी पत्नी से नाराज चल रहा था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।

फिलहाल पुलिस द्वारा युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश की जा रही है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)