लखनऊ। राम मंदिर ट्रस्ट के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी और चोरी के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक के बाद एक पोस्ट कर भाजपा पर तीखे तंज कसे और इसे “लंकाकांड” बताया।
अखिलेश यादव का पोस्ट
अखिलेश यादव ने लिखा, “भाजपा का लंकाकांड अयोध्या में ही होगा।” उन्होंने आगे कहा कि “दानभक्तों का मुखौटा उतर गया, प्रभु ने चमत्कार दिखा दिया।”
BJP पर लगातार प्रहार
अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में कहा, “भाजपाइयों के अहंकार की लंका का अंत होगा।” उन्होंने दावा किया कि “भाजपा के लिए अमृतकाल अब काल बनकर आया है।”
अखिलेश यादव ने सरकार पर तंज कसते हुए लिखा, “सरकार कहती थी इस्तीफे नहीं होते, अब त्यागपत्र दिए जा रहे हैं।”
‘भगवान के ऑडिट’ वाला तंज
सपा अध्यक्ष ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर कहा, “भगवान के ऑडिट से भाजपाई-गिरोह बच नहीं पाएगा।” उन्होंने NEET पेपर लीक मामले का भी जिक्र करते हुए लिखा, “NEET के छात्र कह रहे हैं, अब ‘लीकाधिपति’ का भी इस्तीफा कराइए।”
राजनीतिक संदेश
अखिलेश यादव के इन तीखे हमलों से साफ है कि सपा राम मंदिर चढ़ावा घोटाले को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी कर रही है।
राम मंदिर ट्रस्ट में SIT जांच और रिपोर्ट सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने हमलावर रुख अपनाया है। अखिलेश यादव के इन पोस्ट्स के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)












































