लखनऊ: पूर्व डिप्टी CM दिनेश शर्मा पर भड़का ब्राह्मण समाज, कार्यक्रम के दौरान UGC मुद्दे पर नहीं दिया था कोई बयान, लोगों ने जमकर की नारेबाजी

UP: लखनऊ में ब्राह्मण समाज के नेताओं ने पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा सांसद दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। यह विरोध ब्राह्मण प्रबुद्ध समागम में उनके यूजीसी मुद्दे पर बात न करने को लेकर हुआ। दिनेश शर्मा केवल एक मिनट के लिए ही बोल पाए, इसके बाद हंगामा और हूटिंग शुरू हो गई। उन्होंने अपना भाषण अधूरा छोड़कर मंच पर बैठकर भारत माता की जय के नारे लगाए।

प्रमुख नेताओं की मौजूदगी

इस समागम का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया गया। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के ब्राह्मण नेता शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा, यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय, कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और अन्य नेता उपस्थित रहे।

Also Read:UP: UGC और शंकराचार्य के अपमान के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने दिया इस्तीफा

कार्यक्रम में अलंकार अग्निहोत्री भी पहुंचे

कार्यक्रम में निलंबित पीसीएस अफसर अलंकार अग्निहोत्री भी पहुंचे। उन्होंने कुछ बोलना शुरू किया, लेकिन आयोजकों ने उन्हें रोक दिया और कहा कि ‘मंदिर-चंदा जैसी बातें मत बोलिए, मुद्दे पर बात करें।’ इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने अलंकार के समर्थन में जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।

कार्यक्रम में तनाव का माहौल

पूरे कार्यक्रम के दौरान हंगामा और विरोध का माहौल बना रहा। नेताओं के भाषण बीच में ही बाधित हो गए और मंच पर बैठकर लोग नारेबाजी करते रहे। इस घटना से यह साफ हुआ कि ब्राह्मण समाज किसी भी मुद्दे पर अपनी आवाज़ बुलंद करने के लिए तत्पर है और केवल राजनीतिक भाषणों से संतुष्ट नहीं है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)