UP: कलयुगी पिता ने किया रिश्तों को शर्मसार…नाबालिक बेटी के साथ किया यौन उत्पीड़न, पुलिस ने किया गिरफ्तार

UP: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पिता पर अपनी ही नाबालिक बेटी के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

पुलिस जांच 

मिली जानकारी के अनुसार मामला थाना सुखपुरा क्षेत्र के एक गांव का है। 12 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिक पुत्री के साथ हैवानियत की हदें पार करते हुए उसका यौन उत्पीड़न किया है। इस घिनौने अपराध की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुखपुरा थाना पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाई और सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Also Read: साइबर ठगी का जाल बुन रहा था शातिर, पुलिस ने दबोचा, फर्जी आधार और मोबाइल बरामद

24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज़ 24 घंटे के भीतर नामज़द अभियुक्त आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। सीओ मोहम्मद उस्मान ने बयान जारी कर बताया कि 12 अप्रैल को सूचना मिलते ही तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों में भड़का आक्रोश 

इस घटना ने एक बार फिर समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है। पिता और पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कठोरतम कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)