पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। मंगलवार को टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इन लिस्ट में 47 अल्पसंख्यक उम्मीदवारों का नाम है। ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ने जा रही हैं, जहां से भाजपा ने शुवेंदु अधिकारी को उतारा है। वहीं, नंदीग्राम से पवित्र कर और शशि पांजा श्याममुकुर सीट से चुनाव लड़ेंगी.
तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की कुल 294 सीटों में से 291 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। बाकी 3 सीटें सहयोगी बीजीपीएम को दी हैं। ममता बनर्जी भबानीपुर से चुनाव लड़ेंगी। उनका मुकाबला भाजपा नेता सुवेंद्र अधिकारी से होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम ने कहा कि मैं BJP से कहना चाहती हूं कि आप डर क्यों रहे हैं। अगर लड़ना है तो गैस संकट पैदा मत कीजिए। मैदान में आकर सही तरीके से मुकाबला कीजिए।
चुनाव आयोग ने शानदार खेल दिखाया- ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में कहा, “उम्मीदवारों की सूची घोषित करने से पहले, मैं बंगाल की जनता का धन्यवाद करती हूं। मैं ‘मां माटी मानुष बंग्लार संस्कृति’ सभी को समर्पित करती हूं और 294 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी करती हूं। मैं भाजपा से कहना चाहती हूं – आप क्यों डर रहे हैं? अगर चुनाव लड़ना है तो गैस संकट पैदा मत कीजिए; सही तरीके से मैदान में उतरिए। चुनाव आयोग ने शानदार खेल दिखाया। भाजपा के पास कोई मौका नहीं है। इस बार आपकी सीटें पिछली बार के मुकाबले कम होंगी। यह पश्चिम बंगाल के अस्तित्व की लड़ाई है। बंगाल जीतेगा। ‘दिल्ली का लड्डू’ नहीं जीतेगा।
भवानीपुर में ममता बनाम शुवेंदु अधिकारी
इस बार के चुनाव में भी ममता बनर्जी बनाम शुवेंदु अधिकारी टक्कर देखने को मिलेगी. ममता बनर्जी ने भवानीपुर से चुनाव लड़ने का फैसला किया है. भाजपा ने यहां से नेता प्रतिपक्ष शुवेंदु अधिकारी को उतारा है. ममता बनर्जी और शुवेंदु अधिकारी के बीच सीधी टक्कर की चर्चा तेज हो गई है. कोलकाता की भवानीपुर सीट मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गढ़ माना जाता है. यही उनका घर और राजनीतिक क्षेत्र भी है. पिछले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी ने नंदीग्राम सीट पर सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद सोवनदेब चट्टोपाध्याय ने ममता बनर्जी के लिए भवानीपुर सीट छोड़ी थी, जहां से ममता बनर्जी ने उपचुनाव जीता था।
INPUT-ANANYA MISHRA















































