Saharanpur: शायद उन्हें अभी भी रसगुल्ला दिखाई दे रहा है’ जयंत चौधरी का विपक्ष पर तंज

Saharanpur: राष्ट्रीय लोकदल की स्वाभिमान रैली में गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने किसानों, युवाओं और गन्ने के मुद्दे पर अपनी बात रखी। रामपुर मनिहारान के गोचर कृषि इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित रैली में जयंत चौधरी पत्नी चारु चौधरी और बेटी सायरा के साथ पहुंचे। उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। रैली में हजारों समर्थक मौजूद रहे।

जानिए क्या है मामले से जुड़ी पूरी जानकारी

जयंत चौधरी ने युवाओं को खेती के साथ स्टार्टअप और नए रोजगार के अवसरों से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं के हाथ में कौशल और अच्छी शिक्षा होनी चाहिए। यदि खेती में पर्याप्त संभावनाएं नजर नहीं आतीं तो युवाओं में स्टार्टअप शुरू करने का साहस होना चाहिए। किसानों के मुद्दे पर जयंत चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए कई बातें कही जाती हैं, लेकिन गन्ने के मुद्दे पर विपक्ष बात करने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शायद विपक्ष को अभी भी रसगुल्ला दिखाई दे रहा है। जयंत ने कहा कि वह इस मुद्दे पर विपक्ष को चिट्ठी भी लिखेंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिक्र करते हुए जयंत ने कहा कि वह व्यवस्था के खिलाफ खड़े होने वालों के लिए सख्त हैं, लेकिन किसानों के लिए उनका दिल नरम है।

ALSO READ: Jaunpur: मछलीशहर में गरजे चंद्रशेखर आजाद, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर किया बड़ा ऐलान

जयंत चौधरी ने कहा कि देश में किसान बहुमत में हैं, लेकिन राजनीतिक गलियारों में उनकी लॉबी कमजोर है। किसानों को अपना पक्ष मजबूती से रखने वाला वकील चुनना होगा।एथनॉल के मुद्दे पर उन्होंने समाजवादी पार्टी को घेरा और कहा कि एथनॉल का विरोध करते-करते सपा चौधरी अजित सिंह की नीतियों का भी विरोध कर रही है। उन्होंने पराली और कृषि उत्पादों से सीबीजी बनाने जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इससे किसानों की आय बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने में मदद मिल सकती है।रैली में जयंत चौधरी ने शौर्य चक्र विजेता जय सिंह की सीख का जिक्र करते हुए युवाओं से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने और किसी को अपना दुश्मन नहीं बनाने की अपील भी की।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)