UP: रायबरेली में RLJP के जिला प्रवक्ता ने छोड़ा पद, पार्टी की भूमिका पर जताया मतभेद

UP: रायबरेली में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में अंदरूनी मतभेद सामने आए हैं। पार्टी के जिला प्रवक्ता मारुत त्रिपाठी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेजकर जिला प्रवक्ता पद छोड़ने की जानकारी दी है। इस्तीफे के पीछे पार्टी की भूमिका और उनके व्यक्तिगत विचारों के बीच उत्पन्न गंभीर मतभेद को प्रमुख कारण बताया है।

प्रदेश अध्यक्ष को भेजे पत्र में मारुत त्रिपाठी ने कहा है कि वह वर्तमान में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने सर्वण समाज के प्रति भेदभाव एवं नफरत की राजनीति के विरोध में चल रहे यूजीसी विरोधी आंदोलन के संदर्भ में पार्टी की भूमिका और अपने विचारों के बीच गंभीर मतभेद उत्पन्न होने की बात कही है।

Also Read: UP: रायबरेली में ‘बुआ बनाम भतीजी’ की सियासी पटकथा तैयार, पूनम सिंह ने थामा सपा का दामन

उन्होंने पत्र में कहा कि वह हमेशा सर्वण समाज के सम्मान, अधिकार और सामाजिक न्याय के पक्ष में आवाज उठाते रहे हैं। उनका मानना है कि किसी भी समाज या वर्ग के प्रति भेदभाव अथवा अपमान की भावना लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक समरसता के लिए उचित नहीं है।

मारुत त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में पार्टी की विचारधारा एवं कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर उनकी व्यक्तिगत विचारधारा में गंभीर मतभेद पैदा हो गए हैं। ऐसी स्थिति में उनके लिए जिला प्रवक्ता के पद पर बने रहना उचित नहीं होगा। इसी कारण उन्होंने जिला प्रवक्ता पद से अपना इस्तीफा तत्काल प्रभाव से देने का निर्णय लिया है।

Also Read: UP: अमेठी में BJP का मिशन-2027 शुरू, राष्ट्रीय महामंत्री बनते ही एक्टिव हुईं स्मृति ईरानी

उन्होंने पार्टी नेतृत्व से अपना इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया है। पत्र की प्रतिलिपि जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और प्रदेश प्रभारी को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)