मथुरा: उत्तर प्रदेश नजूल संपत्ति समिति की प्रथम बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में विधान भवन में हुई। समिति के सदस्य एवं विधान परिषद सदस्य योगेश नौहवार ने बैठक में सक्रिय सहभागिता करते हुए मांट विधानसभा क्षेत्र और मथुरा जनपद से जुड़े जनहित के मुद्दों को प्रदेश स्तर पर मजबूती से उठाने की प्रतिबद्धता जताई।
बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित विधान परिषद के सदस्य मौजूद रहे। नजूल संपत्तियों के प्रबंधन, जनहितकारी उपयोग, लंबित मामलों के नियमानुसार समाधान और पारदर्शी प्रक्रिया को लेकर विचार-विमर्श हुआ।
ALSO READ: बाराबंकी में जलस्तर फिर बढ़ा, लाल निशान से 13 सेमी ऊपर तराई गांवों में बढ़ी बाढ़ की चिंता
योगेश नौहवार ने कहा कि मांट-मथुरा की जनता से जुड़े हर मुद्दे को लखनऊ तक पहुंचाना और उसके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नजूल संपत्तियों से जुड़े मामलों में जनहित और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
समिति की पहली बैठक में नौहवार की सक्रिय मौजूदगी को मथुरा के जनप्रतिनिधित्व के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



















































