उत्तर प्रदेश : शादी में गया था पूरा परिवार, पीछे से चोरों ने घर खंगालकर उड़ाए जेवर और नकदी; घर लौटे तो बिखरा मिला सामान

वाराणसी : रामनगर थाना क्षेत्र के सुजाबाद बंधा रोड स्थित एक मकान में चोरों ने वारदात को अंजाम देते हुए जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना उस समय हुई जब मकान मालिक अपने पूरे परिवार के साथ रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

जानकारी के अनुसार, सुजाबाद निवासी अभिलाष सहानी पुत्र राजेंद्र प्रसाद शुक्रवार की शाम परिवार सहित चौबेपुर थाना क्षेत्र के मल्लापुर गांव स्थित अपनी बुआ के घर बहन की शादी में शामिल होने गए थे। शनिवार सुबह जब परिवार घर लौटा और मुख्य दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला।

पीड़ित अभिलाष सहानी ने बताया कि चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़ने के बजाय उसके कब्जे उखाड़कर घर में प्रवेश किया। इसके बाद घर में रखे चांदी छोड़ सोने के आभूषड़ो पर किया हाथ साफ तथा हजारों रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए।

Also Read: ‘SIT जांच से सब साफ हो जाएगा, राम भक्तों पर गोली चलाने वाले उपदेश दे रहे…’, सीएम योगी का विपक्ष पर हमला

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह, रामनगर थाना प्रभारी संजय मिश्रा, सुजाबाद चौकी प्रभारी प्रशांत पांडेय तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है घटना संदिग्ध हैं। मामले के खुलासे के लिए टीमों को लगाया गया है और जल्द ही चोरी की घटना का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)