गंगा की रक्षा, डीएम का कड़ा रुख : अब नालों का गंदा पानी नहीं दूषित करेगा मां गंगा को

बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया में जिला गंगा समिति, पर्यावरण समिति एवं वृक्षारोपण समिति की संयुक्त बैठक जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में गंगा नदी के संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरणीय सुधार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि “जिला गंगा प्लान” के तहत नदियों के पुनरुद्धार के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके लिए नियमित छापेमारी अभियान चलाने और एक व्यवस्थित कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

Also Read : चूल्हे की ‘चिंगारी’ बनी काल, छप्पर में सो रहे 3 साल के मासूम की जिंदा जलकर मौत

बैठक में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की प्रगति की समीक्षा भी की गई। कटहल नाला परियोजना से जुड़े जल निगम के एक्सियन बैठक में अनुपस्थित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए उनको चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए।

डीएम ने एसटीपी को जल्द से जल्द चालू कराने पर जोर दिया साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि गंगा नदी में गिरने वाले नालों के पानी को हर हाल में रोका जाए। इसके लिए संबंधित विभागों को शीघ्र एक ठोस योजना तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा गया, ताकि बिना शोधन के गंदा पानी गंगा में न पहुंचे। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय बनाकर काम करने और गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने के लक्ष्य को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

Also Read : ‘मेरी लाश पापा छू भी ना पाएं…’, कानपुर में वकील प्रियांशु श्रीवास्तव की पांचवीं मंजिल से कूदने के बाद मौत