एंग्री हनुमान’ के बाद करन आचार्य ने बनाई भगवान राम की पेंटिंग, सोशल मीडिया पर बनी चर्चा का विषय

एंग्री हनुमान की तस्वीर बनाकर चर्चित हुए कर्णाटक के आर्टिस्ट करन आचार्य ने अब भगवान राम की एक खास तस्वीर बनाई है. करन आचार्य ने भगवान राम की इस तस्वीर में उनके चेहरे पर दाढ़ी दिखाकर वनवास के बाद उनके चेहरे के भाव को दर्शाने का प्रयास किया है. करन के मुताबिक इस तस्वीर को जल्द की टी-शर्ट्स और अन्य तरीकों से प्रिंट कराकर लोगों के बीच लाने की तैयारी की जा रही है.

 

भगवान राम की इस तस्वीर के बारे में करन आचार्य ने कहा कि उन्होंने बीते महीने इस फोटो को बनाया है और अब इसे टी-शर्ट पर प्रिंट कर लोगों के बीच लाने की तैयारी की जा रही है. करन ने कहा कि उन्होंने भगवान राम की इस तस्वीर को लोगों को रामायण मास की शुभकामना देने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. उन्होंने कहा कि वह नहीं जानते थे कि इस तस्वीर को इतनी अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी. करन ने कहा कि भगवान राम की इस तस्वीर में उनके उस भाव को दिखाया गया है, जब वह रणभूमि में रावण का वध करने जा रहे थे.

 

आपको बता दें कि करण आचार्य वही शख्स हैं जिन्होंने पूर्व में एंग्री हनुमान की एक तस्वीर बनाई थी. इस तस्वीर को सोशल मीडिया और कर्नाटक की तमाम गाड़ियों की विंडो शील्ड पर लगाकर लोगों ने इसकी खूब प्रशंसा की थी. इसके बाद कर्नाटक के चुनाव की एक रैली में खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने भी भगवान हनुमान की इस तस्वीर की सराहना की थी. पीएम द्वारा तारीफ किए जाने के बाद करन आचार्य ने उनकी भी एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था.

 

देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करेंआप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )