लखनऊ: गौतमपल्ली थाना पर बड़ा एक्शन, पूरा थाना लाइन हाजिर, CM योगी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

लखनऊ (Lucknow) में मुख्यमंत्री आवास के पास स्थित गौतमपल्ली थाना एक बार फिर विवादों में आ गया है। वीआईपी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले इस थाने पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और उच्च स्तर पर कार्रवाई शुरू की गई।

ढाई लाख रुपये की अवैध वसूली का आरोप

थाने के प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों पर एक व्यक्ति को पकड़कर उससे करीब ढाई लाख रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगा है। यह मामला जब ऊपर तक पहुंचा, तो इसकी गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच के आदेश दिए गए। आरोप है कि इस तरह की गतिविधियां पहले भी यहां सामने आ चुकी हैं।

Also Read: डीजीपी राजीव कृष्ण का सख्त निर्देश: केवल परिवाद वाले मामलों में एफआईआर दर्ज करना गलत, हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद सभी पुलिस अधिकारियों को चेतावनी

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जांच और कार्रवाई

मामले की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर जांच कराई गई। पुलिस कमिश्नर द्वारा की गई जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद थाना इंचार्ज रत्नेश सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया। उनके स्थान पर पुलिस लाइन से विपिन सिंह को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है और  पूरा थाना लाइन हाजिर कर दिया गया है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)