रायबरेली में रील के चक्कर में रियल लाइफ दांव पर! शारदा नहर के तेज बहाव में कूद रहे स्टंटबाज, वीडियो वायरल

रायबरेली: सोशल मीडिया पर ‘फेमस’ होने का भूत युवाओं के सिर चढ़कर इस कदर बोल रहा है कि वे मौत के मुंह में कूदने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। आपको बता दें ताजा सनसनीखेज मामला रायबरेली जिले के जगतपुर थाना क्षेत्र का है, जहां भवानीबक्श पुरवा के पास नेशनल हाईवे किनारे स्थित शारदा नहर का पुल इन दिनों ‘खतरनाक स्टंट जोन’ में तब्दील हो चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक खौफनाक वीडियो ने स्थानीय लोगों की धड़कनें बढ़ा दी हैं और प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए हैं।

रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल

इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कुछ सिरफिरे युवक और मासूम बच्चे पुल की ऊंची और संकरी रेलिंग पर खड़े हैं। नीचे शारदा नहर का उफनता हुआ, तेज बहाव वाला पानी काल बनकर बह रहा है। लेकिन, कैमरे के सामने ‘हीरो’ बनने की चाहत में ये युवा बिना किसी सुरक्षा के, सीधे उस मौत के बहाव में छलांग लगा रहे हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

Also Read: रायबरेली में ‘मौत का देशी वाटर पार्क’! सोशल मीडिया पर रील चमकाने के चक्कर में जान दांव पर लगा रहे लोग

‘लाइक्स’ की भूख और जिंदगी से खिलवाड़

स्थानीय ग्रामीणों में इस जानलेवा स्टंट को लेकर भारी आक्रोश और डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि आजकल के लड़कों को न अपनी जान की परवाह है और न अपने मां-बाप की। बस मोबाइल पर चार लाइक्स और कुछ कमेंट्स के लिए ये अपनी जिंदगी का सौदा करने को तैयार हैं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)