‘जल्द अमीर बनने की चाह में छात्र बने लुटेरे…’, चन्दौली पुलिस का बड़ा खुलासा, 4 गिरफ्तार

UP: चन्दौली पुलिस ने पड़ाव–भोजपुर मार्ग पर हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का सफल खुलासा करते हुए चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक पढ़ाई करने वाले छात्र हैं, जिन्होंने जल्दी पैसा कमाने और अपने शौक पूरे करने के लिए वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 60 हजार नगद, घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल, 4 मोबाइल फोन और पीड़ित का लूटा गया बैग बरामद किया है। कार्रवाई थाना मुगलसराय पुलिस, एसओजी, सर्विलांस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने की।

ऐसे हुई थी वारदात

पुलिस के अनुसार वाराणसी निवासी महताब अहमद ने 21 मई 2026 को थाना मुगलसराय में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपनी फर्म का बकाया पैसा दुकानदारों से वसूलकर मोपेड से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम चौरहट के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में कुल 1 लाख 34 हजार रुपये मौजूद थे।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और करीब 25 किलोमीटर क्षेत्र में लगे लगभग 70 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली।

UP: बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतज़ाम, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

मुखबिर की सूचना और घेराबंदी से मिली सफलता

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी दोबारा किसी वारदात की फिराक में हैं। इसके बाद थाना मुगलसराय पुलिस ने ग्राम चौरहट स्थित ओ.पी. गार्डेन के सामने घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों को एक ऐसे व्यक्ति ने सूचना दी थी जो खुद वसूली का काम करता था और उसे मुनीब की आवाजाही और रकम की जानकारी थी। इसी इनपुट के आधार पर आरोपियों ने योजना बनाई, रेकी की और वारदात को अंजाम दिया।गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि लूट के बाद रकम आपस में बांट ली गई थी और कुछ पैसे खर्च भी कर दिए गए थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लूटा गया बैग भी बरामद कर लिया।

Also Read: बरेली: पारिवारिक विवाद में युवक से मारपीट, पत्नी समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

गिरफ्तार अभियुक्त

आर्यन श्रीवास्तव, निवासी सीर गोवर्धन, वाराणसी शिवांग पाण्डेय  निवासी महमूरगंज, वाराणसी मोहम्मद तारिक अंसारी उर्फ आर्यन, निवासी मोहनिया, कैमूर (हाल पता वाराणसी) देव सरकार उर्फ दयाल ,निवासी ढेलाबीर टिकरी, वाराणसी बरामदगी 60,000 नगद, 02 मोटरसाइकिल 04 मोबाइल फोन, लूटा गया बैग। चन्दौली पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)