अमेठी: अमेठी में देर शाम घर का सामान लाने चौराहे की दुकान पर गए युवक पर पहले से मौजूद दबंगों ने लाठी-डंडा, और रॉड से हमला कर दिया।घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी मौकर से फरार हो गए।पूरी वारदात चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
दरअसल ये पूरा मामला संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पूरेगंगू गड़ेरी गांव का है।जहाँ के रहने वाले ओम प्रकाश पांडेय ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। तहरीर के मुताबिक, उनका बेटा आदर्श पांडेय शाम को चौराहे पर घर का सामान लेने गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद अनन्त तिवारी, अवनीश तिवारी, अंशू गौतम, विशाल, दीपक विश्वकर्मा, करुणा शंकर तिवारी और दो अज्ञात लोगों ने आदर्श पर अचानक हमला बोल दिया।
Also Read: रायबरेली में ‘सिंघम’ बनी लड़की! बीच सड़क पर मनचले की चप्पलों से ‘सर्विस’
दबंगों ने लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी और रॉड से ताबड़तोड़ वार कर युवक को लहूलुहान कर दिया।सरेराह हुई इस गुंडागर्दी को देखकर भारी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों को जुटता देख आरोपी युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल आदर्श को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।युवक के साथ हुई मारपीट की पूरी वारदात।सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया बताया कि तहरीर मिली।है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

















































