UP: मिर्जापुर में तड़के लगी आग, धुएं और लपटों से इलाके में मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

UP: दिल्ली के एक होटल में हाल ही में हुई भीषण आग की घटना के बाद मिर्जापुर में भी अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं। शहर के कई होटल, रेस्टोरेंट, दुकानें और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान ऐसे बताए जा रहे हैं जहां आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। कई स्थानों पर अग्निशमन उपकरण केवल औपचारिकता तक सीमित नजर आते हैं।

धुंधली कटरा इलाके में मकान में लगी आग

गुरुवार तड़के शहर कोतवाली क्षेत्र के धुंधली कटरा मोहल्ले में एक मकान में अचानक आग लग गई। यह मकान सेठ द्वारका प्रसाद बजाज स्कूल के समीप स्थित है। सुबह-सुबह मकान से उठते धुएं और आग की लपटों को देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

Also Read: Delhi Fire Case: दिल्ली के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग का कहर, 20 लोगों की मौत

धुएं से लोगों को हुई परेशानी

आग लगने के बाद पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोग सहम गए और एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए।

आसपास की दुकानों और मकानों पर भी मंडराया खतरा

घटना स्थल के आसपास घनी आबादी होने के कारण स्थिति और गंभीर हो गई। कटरा क्षेत्र में कई दुकानें और रिहायशी मकान मौजूद हैं। आग की लपटों के फैलने की आशंका से इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया और लोगों ने अपने स्तर पर भी आग बुझाने का प्रयास किया।

Also Read: अमेठी: पिकअप से टक्कर के बाद कार में लगी भीषण आग, दो घायल

फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया। अग्निशमन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और मामले की जांच की जा रही है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)