पुरई का पुरवा गांव में : 19 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी,घटना से मचा हड़कंप घटना पर जांच में जुटी पुलिस

रायबरेली। जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरई का पुरवा गांव में एक 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गहन जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, पुरई का पुरवा गांव निवासी पूजा यादव (19 वर्ष) पुत्री परमेश्वर यादव ने 3 जून 2026 दिन बुधवार रात करीब 11 बजे अपने घर में फांसी लगा ली। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मिल एरिया थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Also Read : फेसबुक पर रुखसाना नाम की आई डी से पार्टी को बदनाम करने का आरोप , भाजपा मीडिया प्रभारी की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा 

मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि युवती की मौत के मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

ग्रामीणों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है, हालांकि कुछ लोग अन्य कारणों की भी आशंका जता रहे हैं। वहीं पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों और परिस्थितियों की बारीकी से जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)