रिश्तेदार ने प्यार के जाल में फंसाकर लूटी अस्मत, पेट में पल रहा पाप तो शादी से मुकरा; रायबरेली में सनसनी!

रायबरेली : रिश्तों को कलंकित और प्यार को तार-तार करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ऊंचाहार कोतवाली इलाके में एक कलयुगी दूर के रिश्तेदार ने पहले तो मीठी-मीठी बातों से युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर उसकी आबरू से खिलवाड़ करता रहा। हद तो तब हो गई जब हवस का यह खेल युवती के गर्भवती होने के बाद भी जारी रहा, लेकिन जैसे ही हकीकत सामने आई, आशिक के पैर पीछे खिंच गए। अब पीड़िता इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है।

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़ित युवती ने पुलिस को आपबीती सुनाते हुए बताया कि गुलरिहा गांव के रहने वाले एक युवक से उसकी दूर की रिश्तेदारी थी। शुरुआत फोन पर हाल-चाल लेने से हुई, लेकिन युवक की नीयत में खोट था। उसने धीरे-धीरे युवती को अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों में फंसाकर प्यार का नाटक रचा।

शादी का झांसा देकर मिटाता रहा हवस, जब ठहरा गर्भ तो देने लगा धमकी

आरोप है कि लोकलाज और मर्यादा को ताक पर रखकर युवक ने शादी का पवित्र वादा किया और कई बार युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। मासूम युवती उसके झूठे वादों को सच मान बैठी। कुछ दिनों पहले जब युवती की तबीयत बिगड़ी, तो पैरों तले जमीन खिसक गई—वह गर्भवती हो चुकी थी।पीड़िता ने कहा जब मैंने उसे बताया कि मैं उसके बच्चे की मां बनने वाली हूँ और शादी का दबाव बनाया, तो उसके रंग बदल गए। उसने साफ इनकार कर दिया और अब मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहा है।

Also Read: सास पर फिदा हुआ दामाद! कोर्ट मैरिज का वीडियो वायरल

थाने पहुंची पीड़िता, पुलिस बोली- ‘बख्शा नहीं जाएगा दोषी’

लोकलाज के डर से घुट रही पीड़िता आखिरकार हिम्मत जुटाकर सोमवार को कोतवाली पहुंची। उसने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर देकर सख्त से सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस हाईप्रोफाइल ड्रामे के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

ऊंचाहार के कार्यवाहक कोतवाल संजय शर्मा ने बताया कि युवती की तरफ से नामजद तहरीर प्राप्त हुई है। मामला बेहद गंभीर है। पूरे मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है। आरोपी कितना भी रसूखदार क्यों न हो, उसे कतई बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही इस मामले में बड़ी कार्रवाई देखने को मिलेगी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)