अमेठी : लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद अमेठी प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. SDM प्रीति तिवारी और CO अखिलेश वर्मा के नेतृत्व में गौरीगंज शहर में चल रही कोचिंग और लाइब्रेरी पर छापेमारी की गई. सैठा रोड स्थित एक डिजिटल लाइब्रेरी में भारी अनियमितता मिली.
पहले कोचिंग चलने वाले भवन में अब सैकड़ों छात्र मोबाइल से पढ़ाई कर रहे थे. भवन के बाहरी हिस्से में लकड़ी की अस्थायी दीवार बनी थी. संचालक न तो पंजीकरण प्रमाणपत्र दिखा सका और न ही फायर NOC उसने सिर्फ उद्यम विभाग में पंजीकरण बताया. अधिकारियों ने जांच रिपोर्ट DM को सौंपने की बात कही है. नियमों को ताक पर रखकर चल रहे संस्थानों पर अब सख्त कार्रवाई तय मानी जा रही है.
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है।गौरीगंज में SDM प्रीति तिवारी और CO अखिलेश वर्मा के नेतृत्व में गौरीगंज शहर की कोचिंग और लाइब्रेरी की जांच शुरू कर दी गई है. मंगलवार को अधिकारियों की टीम ने गौरीगंज कस्बे के सैठा रोड पर संचालित एक डिजिटल लाइब्रेरी पर छापा मारा. जिस भवन में पहले कोचिंग सेंटर चलता था, वहां अब लाइब्रेरी संचालित की जा रही थी. प्रथम तल के बड़े कमरे में सैकड़ों छात्र – छात्राएं मोबाइल के जरिए पढ़ाई करते मिले. भवन के बाहरी हिस्से में लकड़ी से अस्थायी दीवार बनाई गई थी, जो सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक है.
छापेमारी के दौरान संचालक से पंजीकरण प्रमाणपत्र और अग्निशमन विभाग की NOC मांगी गई, लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका. संचालक ने कहा कि उसने केवल उद्यम विभाग में पंजीकरण कराया है. अधिकारियों ने लाइब्रेरी में भारी अनियमितता पाए जाने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है. SDM ने कहा कि नियमों को ताक पर रखकर चल रहे कोचिंग और लाइब्रेरी संस्थानों की जांच लगातार की जाएगी. टीम अपनी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे कार्रवाई होगी.
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)`











































