इटावा : पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज चार घंटे के भीतर टप्पेबाजी की घटना का खुलासा कर दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने के कुण्डल, मंगलसूत्र और बच्चे के खड़ुआ बरामद किए गए हैं। थाना बकेवर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, रूबी पत्नी रजनीश कुमार निवासी गिरन्द, थाना लवेदी, जनपद इटावा ने थाना बकेवर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह टेम्पो से अपनी ससुराल जा रही थीं। इसी दौरान टेम्पो में सवार हुई दो महिलाओं ने उनके हैंडबैग में रखे पर्स से सोने के कुण्डल, मंगलसूत्र और बच्चे के खड़ुआ चोरी कर लिए।
मामले की सूचना मिलते ही थाना बकेवर पुलिस सक्रिय हुई और जांच शुरू की। क्षेत्र में गश्त के दौरान प्राप्त आपराधिक सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 177/2026 से संबंधित दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी गया पूरा सामान भी बरामद कर लिया गया। इस कार्रवाई को थाना बकेवर के प्रभारी निरीक्षक विपिन मलिक ने अपनी टीम के साथ अंजाम दिया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)`











































