आगरा: गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, जिला मुख्यालय पर सनातनियों का प्रदर्शन

आगरा: गाय को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की मांग को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय पर सनातनियों और गोप्रेमियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भजन-कीर्तन के माध्यम से अपनी मांग को प्रमुखता से उठाया और जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

Also Read: UP: सीतापुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल गोप्रेमियों ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है, इसलिए उसे राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस मांग को लेकर पिछले कई महीनों से जनजागृति अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न जिलों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

Also Read: UP: सीतापुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में गौहत्या के विरोध में जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। उनका कहना है कि जब तक गाय को राष्ट्रमाता घोषित नहीं किया जाता, तब तक यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। जिला मुख्यालय पर हुए प्रदर्शन के दौरान गौ माता की जय के नारे भी गूंजते रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों से अवगत कराया।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)