UP: बहराइच में दर्दनाक हादसा, एक साथ बुझ गए दो घरों के चिराग, गहरे पानी में समाए सचिन और विनीत

UP: बहराइच जनपद के थाना हुजूरपुर क्षेत्र अंतर्गत लौदा महौली गांव में रविवार को एक हृदयविदारक हादसे में पुलिया के पास भरे गहरे पानी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पूरी जानकारी के अनुसार बहराइच जनपद के हुजूरपुर थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय सचिन गोस्वामी पुत्र गुरुदयाल और 10 वर्षीय विनीत गोस्वामी पुत्र प्रभु दयाल पुलिया के पास भरे बरसाती पानी के निकट पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों बच्चे गहरे पानी में डूब गए। काफी देर तक बच्चों के घर न लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान दोनों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

Also Read- उत्तर प्रदेश : फर्जी आधार, फर्जी सिम और ऑनलाइन ठगी: मथुरा में साइबर गैंग का बड़ा खुलासा, 12 आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही हुजूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। एक साथ दो मासूमों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बरसात के मौसम में पुलिया और जलभराव वाले स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)