बलिया: शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का कलेक्ट्रेट पर हल्ला बोल, डीएम को सौंपा ज्ञापन

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया में देशी शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर सैकड़ो की संख्या में पहुंची महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन किया. जिले के बलिया-मनियर मुख्य मार्ग पर स्थित घोघाचट्टी पर हनुमान मंदिर के बगल में संचालित हो रही सरकारी देशी शराब की दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग को लेकर क्षेत्र वासियों ने जिला अधिकारी को पत्रक सौंपा.

विकासशील इंसान पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय साहनी व अन्य क्षेत्र वासियों ने कहा कि शराब की दुकान जिस स्थान पर स्थित है, उसके ठीक निकट कई महत्वपूर्ण और धार्मिक स्थल है. बताया यहां प्राचीन शिव मंदिर है जहां प्रतिदिन सैकड़ो श्रद्धालु महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग दर्शन पूजन के लिए आते हैं. इसी जगह पर महाविद्यालय भी है जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने आते हैं. ब्रम्ह आश्रम एक शांतिप्रिय एवं धार्मिक स्थल है. यही नही यहां मुख्य बाजार भी है जहां प्रतिदिन भारी संख्या में आम जनता बाजार के लिए आते-जाते हैं.

Also Read: UP: सड़क हादसे में गिरे 2.50 लाख, पुलिस ने ईमानदारी से मालिक को लौटाई पूरी रकम

क्षेत्रवासियों ने मांग किया कि शराब की दुकान के कारण मंदिर आने वाली महिलाओं, कॉलेज जाने वाली छत्राओं और बाजार आने-जाने वाले नागरिकों को शराबियों और सामाजिक तत्वों के अभद्र व्यवहार, गाली ल-गलौज और शोर शराबे का सामना करना पड़ रहा है. शराबियों के कारण क्षेत्र का शांत और धार्मिक माहौल दूषित हो रहा है, तथा सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. कहा आबकारी नियमों के अनुसार भी धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं के निकट शराब की दुकान का संचालन अनुचित है.

क्षेत्रवासियो ने जनहित, धार्मिक आस्था और छात्र छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस देशी शराब की दुकान को तत्काल प्रभाव से वहां से हटकर किसी उचित स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए तहसील प्रशासक और आबकारी विभाग को निर्देश देने की मांग की है, जिससे जनता का आक्रोश शांत हो सके और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल हो सके. इस संबंध में राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भी प्रतिलिपि प्रेषित की गई.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)