UP: जौनपुर में नाले से मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

UP: जौनपुर शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब शरयपोख्ता पुलिस चौकी से करीब 100 कदम की दूरी पर एक नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। व्यस्त इलाके में शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू किया। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद आवश्यक पंचनामा और अन्य कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।

Also Read: 46 दिन में मिला इंसाफ….बलिया में बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को आजीवन कारावास

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतक कौन है, वह यहां कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों और संबंधित विभागों को भी सूचना दी जा रही है। पहचान होने के बाद ही मामले की तस्वीर पूरी तरह साफ हो सकेगी।

Also Read: UP: जौनपुर में राह चलती छात्राओं पर करता था अभद्र टिप्पणी, किसन राजभर को एंटी रोमियो टीम ने दबोचा

फिलहाल पुलिस अज्ञात शव की शिनाख्त और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला सामान्य मौत का है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।

देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.