Bahraich में तालाब में डूबने से 13 वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Bahraich: बहराइच जनपद में बौंडी थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में भी मातम का माहौल है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है वही मासूम की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार मजगव्वा बांध के पास स्थित तालाब के किनारे 13 वर्षीय सचिन कुमार मौजूद था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह असंतुलित होकर तालाब के गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते बालक पानी में डूब गया।

ALSO READ: Sonbhadra: बभनी-बीजपुर मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक ने दो भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ भी एकत्र हो गई,लोगों ने बालक को पानी से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। 13 वर्षीय मासूम की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही बौंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बालक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है। 13 वर्षीय सचिन की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, घर में चीख-पुकार मच गई। मासूम की अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)