गोण्डा में फर्जी बैनामा गैंग का पर्दाफाश, आधार-पैन में एडिटिंग कर बेची जमीन, कोतवाली नगर पुलिस ने दबोचा

गोण्डा: थाना कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भूमि के फर्जी बैनामे एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला ग्राम रोहावा स्थित जमीन से जुड़ा है। वादी राज प्रसाद शुक्ल पुत्र रामतेज शुक्ल निवासी निराला नगर कटहाघाट मोड़ ने कोतवाली नगर में तहरीर दी थी। आरोप था कि विपक्षी कल्पनाथ पाण्डेय एवं किंग उपाध्याय ने धोखाधड़ी और कूटरचना कर जमीन के बैनामे में फर्जीवाड़ा किया है।

Also Read: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: ‘स्वच्छ सुजल गांव’ में दिखेगा बदलता उत्तर प्रदेश

वादी के अनुसार, कल्पनाथ पाण्डेय ने खुद को जगन्नाथ के रूप में प्रस्तुत किया और जगन्नाथ के आधार कार्ड व पैन कार्ड में एडिटिंग/कूटरचना कर दिनांक 22.01.2026 को वादी के पक्ष में जमीन का बैनामा करा दिया। बैनामे की रकम बियरर चेकों के माध्यम से लेने का भी आरोप है। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी क्रम में आज प्रभारी निरीक्षक बिन्देश्वरी मणि त्रिपाठी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर थे, तभी मुखबिर खास ने सूचना दी कि इस मुकदमे का आरोपी कल्पनाथ पाण्डेय गोडवाघाट से झंझरी ब्लॉक की तरफ जा रहा है।

Also Read: जौनपुर में खाकी पर बड़ा एक्शन, वसूली-लूट के मामले में सिपाही समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सूचना पर पुलिस टीम ने गोडवाघाट पहुंचकर घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कल्पनाथ पाण्डेय पुत्र महादेव, निवासी ग्राम मछलीगांव रोहावा, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 746/2026 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)