Pilibhit: जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव परेवा वैश्य में शॉर्ट सर्किट ने घर में रखें लाखो रूपये के सामान को राख के ढेर में तब्दील क़र दिया। पूरा परिवार के घर की दूसरी मंजिल पर सो रहा था और रात करीब 1 बजे अचानक नीचे कमरे में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर के निचले हिस्से में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, इस घटना में किसी को चोट नहीं आई और परिवार को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया।
जानिए क्या है पूरा मामला?
दरअसल बीती आधी रात ग्राम परेवा वैश्य निवासी मरहूम मुन्ने अंसारी के घर पर परिवार के सभी सदस्य दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। तभी शॉर्ट सर्किट से अचानक घर के नीचे कमरे में भीषण आग लग गई। जब धुआं ऊपर की मंजिल तक पहुंचा, तो परिवार के लोगों की नींद टूट गई। धुएं की गंध और घुटन महसूस होने पर परिवार नीचे दौडा, नीचे पहुंचते ही उन्होंने देखा आग ने नीचे ग्राउंड फ्लोर पर तांडव मचा रखा था तो दूसरी ओर छत पर पूरा परिवार सो रहा था, घर में रखा स्प्लेंडर,होंडा शाइन बाइक और वॉशिंग मशीन सहित इन्वर्टर-बैटरी और जनरेटर जल गया।
ALSO READ: Mathura: 25 दिनों से शहर से गायब मेयर साहब, नगर निगम का हाल बेहाल
वहीं कपड़े व अन्य घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया, पड़ोसियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। परिवार के मुताबिक, इस घटना में उन्हें लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।














