UP: आजमगढ़ में किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, स्कूल जाते समय बोलेरो में बैठाकर ले जाने का आरोप

UP: महराजगंज कोतवाली पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान सचिन पुत्र चंद्रपाल निवासी कुम्हवट, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर 2026 को किशोरी के संबंध में तहरीर मिलने के बाद कोतवाली महराजगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था।

जानिए क्या है पूरा मामला?

आरोप है कि किशोरी को स्कूल जाते समय बोलेरो वाहन में बैठाकर ले जाया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मामले की विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 87, 65(1), 352, 351(3) बीएनएस तथा धारा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष महराजगंज उपनिरीक्षक जयप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को करीब 11:55 बजे भैरोदासपुर पुलिया के पास से आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया।

ALSO READ: Saharanpur में बैनर लेकर SSP से मिलने पहुंचा बुजुर्ग, लिखा- ‘मेरा बेटा 4 जिलों का अपराधी है’

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेजा जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी का नाम सचिन पुत्र चंद्रपाल, निवासी कुम्हवट, थाना महराजगंज, आजमगढ़ है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक जयप्रकाश, कांस्टेबल मार्तंड कुमार, कांस्टेबल शिवांश मिश्रा एवं कांस्टेबल दिनेश कुमार, थाना महराजगंज शामिल रहे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)