Pilibhit: जिले में सुबह सुबह 20 साल पुरानी रंजिश में एक ग्रामीण की हत्या क़र दी गई घटना से गांव में सनसनी फ़ैल गई। ग्रामीण घर से खेत की तरफ शौच को निकला था तभी आरोपियों ने उसपर धारदार हथियार से प्रहार क़र दिया और घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
जानिये क्या है पूरा मामला?
पुलिस ने गांव में पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी है। 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला लेने के लिए दो सगे भाइयों पर हत्या का आरोप है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपी रामदेव और श्यामदेव को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ क़र रही है। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस को भी तैनात किया गया है। घटना पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलहरी की है। दरअसल गांव निवासी वेदराम का गांव के ही कुछ लोगों से करीब 20 साल पहले विवाद हो गया था। उस समय मारपीट और हमले के दौरान एक युवक की मृत्यु हो गई थी। इसी को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। आरोपित पक्ष तभी से बदला लेने की प्लानिंग क़र रहा था।
ALSO READ: Saharanpur: घंटाघर पर गाली-गलौज और झगड़े की आशंका, पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार
आज सुबह वेदराम करीब 8 बजे घर से खेत पर शौच के लिए जा रहे थे। तभी दोनों से उसकी रास्ते में कहासुनी हो गई। आरोपितों ने उन पर ताबड़तोड़ बांका से प्रहार किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आपसी रंजिश के चलते घटी इस घटना से गांव के लोगों में दहशत फ़ैल गई है। गांव में पुलिस को तैनात कर दिया गया। घटनास्थल पर ASP हिमांशु गौरव और सीओ पूरनपुर विधि भूषण मौर्य मौके पर पहुंचे और जांच की, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने 8 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रामदेव और श्यामदेव को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्यवाही क़र रही है। सीओ पूरनपुर विधि भूषण मौर्य ने बताया कि पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप है। जांच के लिए टीम लगाई गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा।














