Etawah: कस्बे में बकेवर चौकी के सामने एनएच हाईवे पुल के नीचे बुधवार को मामूली टक्कर के बाद जमकर हंगामा हो गया। महिंद्रा टीयूवी और टाटा पंच कार की हल्की टक्कर के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि टीयूवी सवार ने कथित तौर पर हाथ में पहने कड़े से टाटा पंच के पीछे के शीशे पर जोरदार वार कर दिया। वार लगते ही शीशा टूट गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानिए क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों के बीच मामूली टक्कर के बाद वाहन सवारों में कहासुनी हुई। इसी दौरान टीयूवी सवार नीचे उतरा और गुस्से में टाटा पंच के पीछे के शीशे पर कड़े से वार कर दिया। चौकी के सामने सरेराह हुई इस घटना से आसपास मौजूद लोग भी सकते में आ गए।
ALSO READ: Pilibhit: चोरी के शक में युवक को बंधक बनाया, फिर डंडे से क़र दी पिटाई, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही बकेवर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया और मामले की जांच शुरू कर दी। मामूली टक्कर के बाद वाहन में तोड़फोड़ की घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।














