जौनपुर: ओबीसी जातिगत जनगणना की मांग तेज, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने आंदोलन का किया ऐलान

जौनपुर: राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने जनगणना-2027 में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की जातिगत जनगणना कराए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। इस संबंध में संगठन की ओर से जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में ओबीसी की जनगणना एससी-एसटी की तरह अलग से कराए जाने और जातिवार जनसंख्या के आंकड़े वैज्ञानिक, सटीक एवं विश्वसनीय तरीके से दर्ज करने की मांग की गई है। संगठन ने राज्यवार ओबीसी की जातिगत जनगणना कराए जाने, प्रत्येक जाति को विशेष कोड दिए जाने तथा अनिश्चित ‘ओपन कॉलम’ व्यवस्था के स्थान पर मानकीकृत विकल्प आधारित प्रणाली लागू करने की मांग रखी है।मोर्चा ने अनुसूचित एवं स्थानीय जातियों के सत्यापन के लिए स्पष्ट संस्थागत व्यवस्था बनाने तथा जाति संबंधी डेटा की संग्रह, सत्यापन और संकलन प्रक्रिया को पारदर्शी, सुरक्षित एवं ऑडिट योग्य बनाने पर भी जोर दिया।

Also Read: UP: दो साल से मायके में रह रही थी पत्नी, परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम

ज्ञापन में कहा गया कि जनगणना-2027 में जातिवार आंकड़ों को सही तरीके से दर्ज करना सामाजिक न्याय और नीतिगत योजना के लिए आवश्यक है।संगठन ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा करते हुए 3 अक्टूबर को देशभर के 625 जिलों और 5000 तहसीलों में साइकिल रैली, 5 से 30 अक्टूबर तक गांव-गांव साइकिल यात्रा, 3 नवंबर को जिला मुख्यालयों पर साइकिल रैली-प्रदर्शन और 30 नवंबर को भारत बंद का आह्वान किया है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)