“भारत” छोड़ निक का साथ निभाने चली देसी गर्ल

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग शुरू होने से पहले ही छोड़ दिया है. इसका खुलासा ‘भारत’ फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने ट्वीट करके बताया. जफर का कहना है कि प्रियंका ने बहुत ही खास वजह से फिल्म को छोड़ने का फैसला लिया है. सलमान खान के साथ इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा लीड एक्ट्रेस के तौर पर चुनी गईं थी. प्रियंका चोपड़ा को लेकर पिछले कुछ महीनों से अमेरिकन सिंगर निक जोनास का नाम जोड़ा जा रहा है. निक के मुंबई विजिट के बाद सोशल मीडिया और बी-टाउन में अफवाह तो यह भी है कि वह प्रियंका चोपड़ा के बॉयफ्रेंड हैं. फिलहाल अभी तक प्रियंका ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

 

 

प्रियंका चोपड़ा के ‘भारत’ फिल्म को ड्रॉप करने के पीछे फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने साफ-साफ वजह बता दी है. अली अब्बास ने बेहद ही पॉजिटिव तरीके से ट्वीट करके बताया, ‘हां प्रियंका चोपड़ा अब ‘भारत’ फिल्म का हिस्सा नहीं हैं और वजह भी बेहद खास है, उन्होंने हमें बताया कि बहुत कम समय में यह फैसला लिया है और हम सभी उनके लिए खुश हैं. टीम ‘भारत’ प्रियंका चोपड़ा को प्यारभरे और खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं देती है.’ हालांकि जफर ने अपने ट्वीट में ‘Nick of time’ में N अक्षर को कैपिटल लेटर में लिखकर अमेरिकन सिंगर निक जोनास की तरफ इशारा किया है.

 

 

आखिर वो घड़ी आ ही गई जिसका सबको इंतजार था. खबर आ गई है कि प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ सगाई कर ली है और अब अक्टूबर में ये दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे. पीपल मैंगजीन में छपी खबर में इस बात की पुष्टि कर दी गई है. न्यूयॉर्क में निक जोनस ने एक स्टोर में एंगेजमेंट की रिंग खरीदी, जिसके लिए इस स्टोरी को बंद कर दिया गया. करीबी सूत्रों ने पीपल मैंगजीन को बताया कि प्रियंका चोपड़ा के 36वें जन्मदिन के मौके पर लंदन में निक ने उन्हें सगाई की रिंग पहनाई. जिसके बाद मैंगजीन को उनके करीबी सूत्रों ने बताया कि वो दोनों बहुत खुश नजर आए.

 

देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करेंआप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

 

अली अब्बास जफ़र का ट्वीट