Tuesday, October 6, 2026
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Breaking Tube
Advertisement
  • UP News
  • Politics
  • Government
  • Crime
  • International
  • Education
  • Sports
  • Fact Check
Home national news आज खुलेगा देश के पिटारे का राज,सरकार देश को आज देगी पाई-पाई...
  • national news
  • Politics
  • Social

आज खुलेगा देश के पिटारे का राज,सरकार देश को आज देगी पाई-पाई का हिसाब

By
BreakingTube
-
29/01/2026
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

    आम बजट के आने से पहले आज का दिन भारतीय अर्थव्यवस्था और आम नागरिक के लिए बेहद अहम है. बजट का इंतजार कर रहे हर शख्स की निगाहें आज संसद की ओर टिकी हैं. आज यानी 29 जनवरी, गुरुवार को सरकार ‘इकोनॉमिक सर्वे 2026’ पेश करने जा रही है. यह दस्तावेज असल में देश की आर्थिक सेहत का वह ‘रिपोर्ट कार्ड’ है, जो बताता है कि बीते एक साल में हमने क्या खोया और क्या पाया. साथ ही, यह रिपोर्ट इस बात का भी संकेत देती है कि आने वाले दिनों में महंगाई, रोजगार और व्यापार की हवा किस ओर बहेगी।

    संसद में आज खुलेगा अर्थव्यवस्था का ‘लेखा-जोखा’

    संसद के बजट सत्र का आगाज हो चुका है और आज की कार्यवाही बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है. मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंथा नागेश्वरन आज सुबह 11 बजे आर्थिक सर्वेक्षण 2026 को संसद के पटल पर रखेंगे. इसे लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में प्रस्तुत किया जाएगा. आज पेश होने वाला यह दस्तावेज इसलिए खास है क्योंकि यह 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए जाने वाले आम बजट की दिशा और दशा तय करने में मदद करेगा।

    इन 6 बड़ी बातों पर रहेगी नजर

    1. महंगाई: सर्वे में बताया जाएगा कि दाल, तेल और सब्जियों की कीमतें बढ़ने की असली वजह क्या रही। क्या आने वाले दिनों में आपको बढ़ती कीमतों से राहत मिलेगी?

    2. GDP: क्या भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा? अगर GDP बढ़ती है, तो इसका सीधा मतलब है कि देश में नए निवेश आएंगे और व्यापार बढ़ेगा।

    3. नौकरी: IT, मैन्युफैक्चरिंग या सर्विस सेक्टर। किस सेक्टर ने सबसे ज्यादा नौकरियां दीं और कहां छंटनी का खतरा है? युवाओं के लिए यह सबसे अहम सेक्शन होगा।

    4. खेती-किसानी: देश की आधी आबादी खेती पर निर्भर है। सर्वे बताएगा कि इस साल खेती की विकास दर क्या रही और क्या किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार के पास कोई नया प्लान है।

    5. सरकारी कर्ज: सरकार अपनी कमाई से ज्यादा जो खर्च करती है, उसे ‘राजकोषीय घाटा’ कहते हैं। घाटा कम होने का मतलब है-मजबूत इकोनॉमी और कम महंगाई।

    6. विदेशी मुद्रा भंडार: दुनियाभर में मंदी की आहट के बीच भारत की विदेशी मुद्रा भंडार कितना है? यह भंडार जितना भरा होगा, डॉलर के मुकाबले हमारा रुपया उतना ही मजबूत रहेगा।

    Also read:योगी कैबिनेट में आज 29 प्रस्तावों पर लगेगी मुहर,शिक्षकों को कैशलेस इलाज मिलेगा

    किसे कहा जाता है अर्थव्यवस्था का आईना

    इकोनॉमिक सर्वे देश की कमाई और खर्च का पूरा ब्यौरा है. यह रिपोर्ट बताती है कि सरकार ने पिछले साल जो लक्ष्य रखे थे, उनमें कितनी सफलता मिली. इसमें विकास की रफ्तार, महंगाई की दर और विदेशी मुद्रा भंडार जैसी अहम जानकारियां होती हैं. आम आदमी के नजरिए से देखें तो इसमें खेती, उद्योग और नौकरियों की ताजा स्थिति पर विस्तार से चर्चा की जाती है. यह दस्तावेज सरकार को यह भी बताता है कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर रखने के लिए किन क्षेत्रों में सुधार की सख्त जरूरत है. आमतौर पर इसके दो हिस्से होते हैं एक में अर्थव्यवस्था की पूरी तस्वीर होती है और दूसरे में विशिष्ट मुद्दों पर फोकस किया जाता है।

    सर्वे क्यों जरूरी है?

    इकोनॉमिक सर्वे अर्थव्यवस्था का बैरोमीटर है। इससे पता चलता है कि देश की अर्थव्यवस्था कैसी है और इसमें सुधार के लिए क्या करने की जरूरत है।

    1950-51 में पेश हुआ था पहला सर्वे देश का पहला इकोनॉमिक सर्वे 1951 में पेश किया गया है। तब यह केंद्रीय बजट का ही एक हिस्सा था। 1964 के बाद से इसे बजट से अलग कर दिया गया। तब से बजट डे से एक दिन पहले इकोनॉमिक सर्वे संसद में पेश होता है।

    INPUT-ANANYA MISHRA

    (देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

     

     

     

     

    CII Infrastructure AD
    • TAGS
    • dillnirmala sita ramand
    • the government will give the country an account of every penny.
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleUGC के नए नियमों के खिलाफ देशभर में विरोध, सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई
      Next articleगोरखपुर गैंगरेप कांड: 13 साल की नाबालिग से होटल-स्पा में 15 दिनों तक दरिंदगी, 30 से अधिक स्पा सेंटर सील
      BreakingTube
      BreakingTube
      https://breakingtube.com

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      2027 का विस चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने की निर्णायक लड़ाई : श्यामलाल पाल

      संतकबीरनगर में सात सड़कों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, PWD ने गठित की जांच समिति

      Hathras: UGC के विरोध में सवर्ण समाज का शक्ति प्रदर्शन, पुलिस ने रोका काफिला तो सड़क पर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी

      Search

      2027 का विस चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने की निर्णायक लड़ाई...

      Vijay Mishra
      संतकबीरनगर जिले के मुखलिसपुर में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में रविवार को पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने...

      संतकबीरनगर में सात सड़कों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, PWD ने...

      Hathras: UGC के विरोध में सवर्ण समाज का शक्ति प्रदर्शन, पुलिस...

      Banda: लंबित मांगों को लेकर बांदा में लेखपालों का आंदोलन, 24...

      Gorakhpur में बारिश से बर्बाद महिला से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...

      Recent Posts

      • UP: बुजुर्गों के खाते में पहुंची पेंशन, 1.82 लाख लाभार्थियों को पहली किस्त का तोहफा
      • हम सपना देखे आपका चुनाव चिह्न साइकिल है…समर्थक की बात सुनकर हंस पड़े बृजभूषण, बोले- ‘भक्क’
      • UP: ‘पाप का घड़ा’ लेकर सड़क पर उतरी सपा, चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन
      • UP: SIR के खिलाफ अम्बेडकरनगर में कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयोग पर साधा निशाना
      • UP: गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026, मतदान की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक
      • सोनभद्र में पशुओं से लदे 5 संदिग्ध वाहन पकड़े गए, चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ
      • लखनऊ में गोमती का रौद्र रूप! CM योगी ने संभाला मोर्चा, फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध
      • UP: छात्र संख्या और पाल्य बच्चा अनिवार्यता खत्म करने की मांग, 12 माह का मानदेय और दुर्घटना बीमा की उठाई आवाज

      Weather

      October 2026
      M T W T F S S
       1234
      567891011
      12131415161718
      19202122232425
      262728293031  
      « Sep    

      EDITOR PICKS

      CM-YOGI

      UP: बुजुर्गों के खाते में पहुंची पेंशन, 1.82 लाख लाभार्थियों को...

      हम सपना देखे आपका चुनाव चिह्न साइकिल है…समर्थक की बात सुनकर...

      UP: ‘पाप का घड़ा’ लेकर सड़क पर उतरी सपा, चुनाव आयोग...

      POPULAR POSTS

      सीएम योगी ने दिया आजम खां को एक और झटका, जौहर...

      मायावती ने काटा टिकट तो माफिया को बढ़ाने आगे आई ओवैसी...

      सरकारी कब्जे से मुक्त होंगे हिंदुओं के मंदिर!, सभी धार्मिक स्थलों...

      POPULAR CATEGORY

      • UP News19476
      • Politics6169
      • Government5500
      • Police & Forces5390
      • Crime5223
      • Entertainment3155
      • Social1813
      • Trending Topic1607
      ABOUT US
      FOLLOW US
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy policy
      • Terms & Condition
      • Affiliate Disclousre
      © All rights reserved