जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ (Kishtwar) जिले में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को हुई एक ताजा कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकवादी मारा गया। जानकारी के अनुसार मारा गया आतंकी सैफुल्लाह ग्रुप का सदस्य था। ऑपरेशन अभी भी जारी है और सुरक्षा बल इलाके में आतंकियों की तलाश में लगे हैं।
‘त्राशी-I’ ऑपरेशन में आतंकियों का घेराव
#WhiteKnightCorps | #OpTrashi-I | #OneTerroristKilled
OPERATION TRASHI-I | ONE TERRORIST KILLED
In the continuing search and elimination of terrorists in the Kishtwar region, where the hunt has already led to several contacts in the dense forests and challenging terrain,…
— White Knight Corps (@Whiteknight_IA) February 4, 2026
सेना ने बताया कि किश्तवाड़ के विभिन्न हिस्सों में आतंकियों की लगातार खोजबीन की जा रही है। CIF डेल्टा, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने मिलकर ‘त्राशी-I’ नामक ऑपरेशन चलाकर आतंकियों को घेरने की कोशिश की। इसी दौरान शाम लगभग 5.45 बजे दिछार क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आतंकवादी को मार गिराया गया।
चतरू में भी जारी मुठभेड़
किश्तवाड़ जिले के ऊंचे बर्फीले इलाके चतरू में भी सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी जारी है। यह क्षेत्र लगातार सुरक्षा बलों की नाकेबंदी और आतंकियों की तलाश का केंद्र बना हुआ है। इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है और सुरक्षाबल सतर्क हैं।
18 दिनों में पांचवीं मुठभेड़
सुरक्षा बल पिछले 18 दिनों से चतरू इलाके में आतंकवादियों और पाकिस्तानी आतंकियों की तलाश कर रहे हैं। इस दौरान यह पांचवां एनकाउंटर है। सेना और पुलिस जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकियों को पकड़ने के लिए लगातार अभियान चला रही है, ताकि इलाके में सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

















































