सूचना विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण

सूचना विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आज सूचना निदेशालय के सभागार में आयोजित किया गया। समारोह में निदेशक सूचना विशाल सिंह ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर निदेशक सूचना विशाल सिंह ने कहा कि सूचना विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रदेश सरकार की नीतियों, निर्णयों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाने में सक्रिय योगदान देते हैं।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में कपिल कुमार सिंह (अध्यक्ष), निखिल मिश्रा (उपाध्यक्ष), शशांक शेखर शुक्ल (उपाध्यक्ष), राज कुमार (महामंत्री), बृज मोहन पाण्डेय (संयुक्त मंत्री), शुभम चौहान (संगठन मंत्री), शिव शंकर पाण्डेय (प्रचार मंत्री), मो. सलीम अंसारी (कोषाध्यक्ष) तथा उमेश कुमार (ऑडिटर) शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आनन्दजय, राजेश कुमार भारती, पंकज यादव, प्रवीन दुबे, राशि सक्सेना एवं पंकज पाल को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों की ओर से प्रमोद कुमार एवं शोभा चौधरी को सलाहकार सदस्य नामित किया गया।

संघ का चुनाव निर्वाचन अधिकारी श्री अमित यादव एवं सह निर्वाचन अधिकारी श्री अमित शुक्ला की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम में अपर निदेशक सूचना अरविन्द कुमार मिश्र, वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी संजय कुमार सिंह, सहायक निदेशक सतीश चन्द्र भारती, जितेन्द्र प्रताप सिंह, चन्द्र विजय वर्मा, संजय कुमार सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)