Home Police & Forces उन्नाव पुलिस का एक और Video वायरल, अब आपस में लड़ते दिखे...

उन्नाव पुलिस का एक और Video वायरल, अब आपस में लड़ते दिखे सिपाही, एक दूसरे से पूछ रहे – तुम DIG हो ?

आज कल उन्नाव पुलिस के ग्रह कुछ ठीक नहीं चल रहे। दरअसल, जिला पुलिस एक के बाद एक नए नए कारणों की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में हेड कांस्टेबल का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिसकर्मियों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। जिनमे वो चौकी के अंदर ही शराब पीते नजर आ रहे हैं। इस दौरान पुलिसकर्मी आपस में बहस भी करते दिखाई दे रहे हैं। चौकी में शराब पीने और सिपाहियों के बीच हो रही नोकझोंक को जिले के अधिकारियों ने संज्ञान में लिया है और जांच के निर्देश दिए हैं।

ये है मामला

जानकारी के मुताबिक, शहर की गंगाघाट कोतवाली की चौकी जाजमऊ का ये वीडियो बताया जा रहा है। वीडियो में चौकी के अंदर सिपाही शराब पीते हुए दिख रहे हैं। दूसरे वीडियो में चौकी के सिपाही आपस में भिड़ रह हैं। सिपाही एक दूसरे से अभद्रता कर रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं आपस मे दोंनो एक दूसरे को आईजी-डीआईजी भी कह रहे है। चौकी पर एक सिपाही वर्दी में भी दिखाई दे रहा है।

https://twitter.com/Arishrajpoot5/status/1562076999820390402?t=dl1-UcrK90CG9Jbfq8zXMQ&s=19

एसपी ने लिया संज्ञान

वीडियो बनाने वाले सिपाही का नाम नीरज यादव है जो कि जाजमऊ चौकी में लम्बे समय से तैनात है। दूसरा वीडियो जाजमऊ चौकी के दो सिपाही आपस में भिड़ गए। नोकझोंक का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद उन्नाव एसपी दिनेश त्रिपाठी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए इस पूरे प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष को सौंपी है। एसपी ने कहा कि मामले में सिपाहियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Also Read: उन्नाव: महिला से अश्लील हरकत करते हेड कांस्टेबल का Video वायरल, SP ने किया सस्पेंड

 

 

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Secured By miniOrange