‘मधुमेह और उच्च रक्तचाप बीमारी नहीं, नई जीवनशैली की शुरुआत…’, IACC UP का स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

IACC (इंडो अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स), उत्तर प्रदेश द्वारा लखनऊ (Lucknow) के क्लार्क्स अवध में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को अपनी सेहत के प्रति सजग बनाना और उन्हें एक बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। मधुमेह और उच्च रक्तचाप को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल रही।

मधुमेह और हाइपरटेंशन पर बातचीत 

मधुमेह (डायबिटीज) और उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) अक्सर साथ-साथ होते हैं और एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं। सत्र में बताया गया कि सही खानपान, नियमित व्यायाम और समय पर जांच के माध्यम से इन बीमारियों को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है। यह संदेश दिया गया कि ये बीमारियां अंत नहीं, बल्कि एक नई और स्वस्थ जीवनशैली की शुरुआत हैं।

Also Read: ‘सेवा और संस्कार की मिसाल…’, IACC के अध्यक्ष मुकेश सिंह ने परिवार संग SGPGI में किया कंबल वितरण

विशेषज्ञों की महत्वपूर्ण भूमिका

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं प्रमुख सचिव (समाज कल्याण) अनुराग यादव उपस्थित रहे। सत्र विशेषज्ञ डॉ. मयंक सोमानी (एमडी, अपोलो मेडिक्स) ने विस्तार से जानकारी दी, जबकि डॉ. लोकेन्द्र गुप्ता (मेदांता) के साथ उनके संवाद ने विषय को और गहराई से समझाया। दोनों विशेषज्ञों ने व्यावहारिक सुझाव देकर लोगों को जागरूक किया।

इंटरैक्टिव सत्र और सम्मान समारोह

कार्यक्रम का तीसरा भाग प्रश्न-उत्तर और इंटरैक्टिव सत्र के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने खुलकर अपनी जिज्ञासाएं साझा कीं। लखनऊ चैप्टर की चेयरपर्सन रीना सिंह ने IACC के वरिष्ठ सदस्यों  नीरज कुमार मिश्रा, संदीप कोहली और लायन ईआर डीपी सिंह के साथ मिलकर अतिथियों का सम्मान किया।

Also Read: अकेले हों और हार्ट अटैक आ जाए? घबराएं नहीं, ऐसे बचाएं खुद की जान

गरिमामयी उपस्थिति और सफल समाप

इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथि जैसे राम कृष्ण चतुर्वेदी (आईपीएस), राजेश कृष्ण (आईपीएस), सतीश कुमार माथुर (आईपीएस), एस.के. ओझा (आईएएस) सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी और शिक्षाविद् उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन, संयोजन और आयोजन IACC उत्तर प्रदेश के चेयरमैन मुकेश सिंह द्वारा किया गया। अंत में हाई टी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जहां सभी ने अपने अनुभव साझा किए और इस पहल की सराहना की।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)