हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट जाओ, पाकिस्तान-बांग्लादेश जाना है तो जाओ, किराया हमसे ले जाओ! स्वामी प्रबोधानन्द का बड़ा बयान

UP: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद प्रकरण को लेकर हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रबोधानन्द गिरि सहारनपुर पहुंचे। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन से मुलाकात कर पूरे मामले को लेकर विचार-विमर्श किया। मुलाकात के बाद स्वामी प्रबोधानन्द गिरि ने सहारनपुर के SSP अभिनंदन की कार्रवाई की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सहारनपुर के कप्तान ने बहुत बहादुरी का काम किया है। इसके लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं और धन्यवाद देना चाहिए, क्योंकि उन्होंने कलेक्ट्रेट को सुरक्षित किया है, जो पहले पूरी तरह असुरक्षित थी और जहां आए दिन अवैधानिक गतिविधियां होती थीं।स्वामी प्रबोधानन्द गिरि ने कहा कि कलेक्ट्रेट शासन और प्रशासन के काम के लिए होती है। वहां नमाज पढ़ने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट का काम अलग है और शासन-प्रशासन का संचालन वहीं से होता है।

उनका आरोप है कि वहां नमाज के नाम पर व्यापारिक गतिविधियां भी चलती थीं। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट किसी व्यापारिक गतिविधि के लिए नहीं, बल्कि प्रशासनिक कार्यों के लिए है।स्वामी प्रबोधानन्द गिरि ने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर में कुआं भी निकला है और कुएं का हिंदू समाज में विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज में कुएं से जुड़े धार्मिक अनुष्ठान होते हैं और विवाह जैसे अवसरों पर भी कुएं की धार्मिक मान्यता होती है।उन्होंने आरोप लगाया कि इसी स्थान पर अवैध रूप से मस्जिद बनाई गई थी, जिसकी वह घोर निंदा करते हैं।

Also Read: अयोध्या: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बोले- राम मंदिर प्रबंधन कर्मचारियों को सौंपा जाए, आरएसएस की भूमिका पर उठाए सवाल

उन्होंने जिला प्रशासन को दोबारा धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रशासन ने हिंदू समाज के सम्मान को वापस दिलाने का प्रयास किया है।स्वामी प्रबोधानन्द गिरि ने बताया कि SSP अभिनंदन से बातचीत के दौरान उन्हें बताया गया कि पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। कुएं की स्थिति और उससे जुड़े तथ्यों की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल जांच चल रही है, इसलिए SSP ने इस संबंध में ज्यादा जानकारी देना उचित नहीं समझा।उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन ने मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद कार्रवाई की है और उसी आदेश के तहत ढांचे को हटाया गया।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)