मुजफ्फरनगर: घर के बाहर बैठे व्यक्तियों पर कार सवार दबंगों ने किया पथराव, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

मुजफ्फरनगर : जिले में दबंगों के बेखौफ होने का एक मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरवट में घर के बाहर बैठे लोगों पर कार सवार दबंगों ने अचानक पथराव कर दिया। अचानक हुए पथराव से मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई।

बताया जा रहा है कि कार सवार दबंगों ने घर में बैठे लोगों को निशाना बनाते हुए जमकर पत्थर बरसाए। पथराव से बचने के लिए लोगों को मौके से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें कार सवारों द्वारा पथराव करते हुए दिखाई देने की बात सामने आई है।

Also Read: UP: कार सवार दबंगों ने कांग्रेस नेता जितेंद्र पाल को घेरा, दिनदहाड़े की मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कार सवार मौके से फरार हो गए। CCTV फुटेज सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरवट का बताया जा रहा है। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर पथराव करने वाले आरोपियों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी है। दबंगों द्वारा सरेआम पथराव की घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)