Home Crime मुजफ्फरनगर: शौहर ने पहले पीटा, फिर तीन तलाक देकर पत्नी को घर...

मुजफ्फरनगर: शौहर ने पहले पीटा, फिर तीन तलाक देकर पत्नी को घर से निकाला, 6 माह के मासूम को बेचने का भी आरोप

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जिले की मदीना कॉलोनी निवासी एक महिला ने अपने शौहर पर तीन तलाक (Triple Talaq) देकर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी और एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।


सिविल लाइंस थाना क्षेत्रकी मदीना कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसका निकाह करीब 2 साल पहले बुढ़ाना के मोहल्ला शफीपुर पट्टी निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही शौहर द्वारा विवाहिता के साथ मारपीट की जाती रही है। कई महीने से पीड़िता अपने शौहर व ससुराल वालों के साथ गांव नीमखेड़ी में ईंट-भट्टे पर काम कर रही थी।


Also Read: अलीगढ़ में लव जिहाद!, हिंदू किशोरी को जबरन उठा ले गए इमरान और गुलाबुद्दीन, 4 साल पहले भी कर चुके थे यही हरकत


पीड़िता के मुताबिक, बीते 7 जून की सुबह उसके शौहर ने अपने छह माह के बेटे को बेचने की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की। आरोप है कि इसके लिए तैयार नहीं होने पर शौहर ने अपने परिजनों के कहने में आकर विवाहिता को तीन तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया गया।


सूचना पर पहुंचे विवाहिता के मायके पक्ष के लोग उसे वहां से घर ले आए। पीड़िता ने गुरुवार को डीएम-एसएसपी को घटना की तहरीर देते हुए आरोपी शौहर व ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. 

Secured By miniOrange