नेपाल: PM बालेंद्र शाह ने 15 दिनों के अंदर लिया पहला बड़ा एक्शन, श्रम मंत्री दीपक कुमार साह को किया बर्खास्त

नेपाल (Nepal) के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (Balendra Shah) ने अपने कार्यभार संभालने के महज 15 दिनों के भीतर ही एक अहम कदम उठाया। उन्होंने श्रम, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा मंत्री दीपक कुमार साह को उनके पद से हटा दिया।

मंत्री पर लगे गंभीर आरोप

दीपक कुमार साह पर आरोप हैं कि उन्होंने अपनी पत्नी को सरकारी हेल्थ इंश्योरेंस बोर्ड में नियुक्त कराने के लिए पद और प्रभाव का दुरुपयोग किया। इसके साथ ही उन पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप भी लगाया गया है।

Also Read: नेपाल के PM बालेन शाह का ऐतिहासिक फैसला, भारत समेत 17 राजदूतों की एक साथ बुलाई अहम बैठक, सामने आई बड़ी वजह!

पार्टी की अनुशासन समिति की सिफारिश

मंत्री को बर्खास्त करने का फैसला उनकी अपनी पार्टी, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP), की केंद्रीय अनुशासन समिति की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया। इस मामले में ‘राइट टू रिकॉल’ का प्रावधान भी लागू किया गया।

अन्य मंत्रियों को चेतावनी

सिर्फ दीपक कुमार साह ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य मंत्री निशा मेहता को भी इस मामले में पर्याप्त गंभीरता न दिखाने के कारण पार्टी की ओर से चेतावनी दी गई है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)