गोरखपुर शोध पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 फरवरी से शुरू

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और सम्बद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2025-26 में पीएचडी की 1011 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी से शुरू होगी ।

इस सत्र में विश्वविद्यालय परिसर की 241 और कॉलेजों में 625 नियमित सीटों पर प्रवेश किया जाना है। इसके अतिरिक्त स्ववित्तपोषित कार्यक्रमों की 90 सीटों तथा पार्ट टाइम पीएचडी की 55 सीटों पर भी प्रवेश लिया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष सिन्हा ने बताया कि इसके अतिरिक्त गत वर्ष की भांति इस बार भी विदेशी छात्रों के प्रवेश हेतु विशेष प्रावधान किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 फरवरी निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा मार्च के प्रथम सप्ताह में आयोजित होगी।

“विश्वविद्यालय ने हाल में शोध के क्षेत्र में अपने प्रदर्शन से विभिन्न रैंकिंग में विशिष्ट पहचान बनाया है। इस सत्र से पहली बार इंजीनियरिंग, फार्मेसी, वाणिज्य, प्रबंधन और कृषि में स्ववित्तपोषित शोध कार्यक्रम भी शुरू हो रहे हैं । उम्मीद है कि शोध पात्रता परीक्षा से विवि और महाविद्यालयों को श्रेष्ठ शोधार्थी मिलेंगे।”

INPUT-ANANYA MISHRA

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)