RSS विशेष : प्रांत प्रचारकों की अहम बैठक 10-11-12 जुलाई को बेलगाम में, मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबोले होंगे शामिल

बेलगाम (कर्नाटक)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की प्रांत प्रचारकों की महत्वपूर्ण तीन दिवसीय बैठक 10, 11 और 12 जुलाई 2026 को कर्नाटक के बेलगाम में आयोजित होने जा रही है। यह बैठक संघ के आगामी कार्यक्रमों और भविष्य की योजनाओं को लेकर अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
बैठक में होगी चर्चा

बैठक में संघ के आगामी कार्यक्रमों, नई योजनाओं और रचना संबंधी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। प्रांत स्तर के प्रचारकों के साथ संगठनात्मक समीक्षा और भावी रणनीति पर मंथन होगा।
संघ प्रमुख मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले इस बैठक में शामिल होंगे। दोनों शीर्ष नेताओं की उपस्थिति को इस बैठक की खासियत माना जा रहा है।
अंतिम प्रांत प्रचारक बैठक

संघ सूत्रों के अनुसार, यह अंतिम प्रांत प्रचारक बैठक होगी। बैठक के बाद प्रांत रचना समाप्त हो जाएगी। इसके बाद संघ नई संगठनात्मक व्यवस्था के तहत आगे बढ़ेगा। यह बैठक संघ के संगठनात्मक ढांचे में हो रहे बदलावों और विस्तार की दिशा को लेकर भी अहम होगी। RSS के कार्यकर्ताओं  की नजर इस तीन दिवसीय बैठक पर टिकी हुई है। बैठक के निष्कर्षों और फैसलों पर पूरे देश में चर्चा होने की संभावना है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)