‘ये पहली सरकार है, जो सरकार में रहकर विपक्ष में आने की प्रैक्टिस कर रही…’, जन आक्रोश पदयात्रा पर अखिलेश यादव का तंज

उत्तर प्रदेश में बीजेपी नेताओं ने लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) बिल पास न होने के बाद सीएम आवास से यूपी विधानसभा तक ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ निकाली। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के साथ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) और केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) भी शामिल हुए। पार्टी ने इसे जनभावनाओं को व्यक्त करने वाला कदम बताया। जिस पर अब समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इस पदयात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह बीजेपी की ‘विपक्ष में आने की प्रैक्टिस’ है।

अखिलेश यादव का तीखा तंज

अखिलेश यादव ने कहा, आज सुना है पदयात्रा हो रही थी, इतनी भीषण गर्मी में कोई काला चश्मा नहीं लगाया। उन्होंने कहा कि प्रैक्टिस हो रही थी विपक्ष में आने की, पहली सरकार है जिसने सत्ता में रहते हुए विपक्ष का काम किया। अखिलेश यादव ने कहा कि इससे पहले किसी ने अपने ही बनाए हुए कानून के लिए संघर्ष नहीं किया होगा, जितना ये सरकार कर रही है। इतिहास में पहली बार होने जा रहा है, चुनाव में एक समुदाय एक दल को हराने जा रहा है। उस समुदाय का नाम है पीडीए और पीडीए परिवार।

Also Read: ‘BJP महिलाओं को सम्मान नहीं, एक चुनावी ‘नारा…’, महिला आरक्षण बिल पर अखिलेश यादव का सरकार पर हमला 

राजनीतिक माहौल पर तीखी टिप्पणी

सपा प्रमुख ने आगे कहा कि बीजेपी जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है और सत्ता में रहते हुए भी विपक्षी शैली की राजनीति कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता से सतर्क रहने की अपील की और कहा कि चुनावी हार के डर से सरकार किसी भी तरह की रणनीति अपना सकती है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)