UP: घर लौटते सीआरपीएफ जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

UP: राया थाना राया क्षेत्र के ग्राम खरबा निवासी सीआरपीएफ जवान लवकुश सूर्यवंशी (40) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। लवकुश की तैनाती भोपाल में थी और वह रक्षाबंधन के अवसर पर छुट्टी लेकर अपने गांव राया लौट रहे थे। रास्ते में उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

घटना की जानकारी सीआरपीएफ अधिकारियों द्वारा परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार देर रात सीआरपीएफ जवान लवकुश सूर्यवंशी का पार्थिव शरीर गांव खरबा पहुंचा। शोकाकुल माहौल में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

ALSO READ: Hathras: सादाबाद में महिला से मारपीट और जेवर खींचने का आरोप, पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की गुहार

घटना की जानकारी मिलने पर मांट क्षेत्र के विधायक राजेश चौधरी ने जवान को श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी। इस दौरान थाना राया प्रभारी कर्मवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष सोनई राजेश चौधरी, भूपेश अग्रवाल, प्रधान रामकुमार, हरेंद्र चौधरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य डिम्पी चौधरी, रज्जन सिंह, जसवीर सिंह, पंकज चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और नम आंखों से वीर जवान को अंतिम विदाई दी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)