UP: मिर्जापुर में कल होगी पतंजलि युवा भारत की राज्यस्तरीय बैठक, संगठन विस्तार समेत कई मुद्दों पर मंथन

मिर्जापुर: पतंजलि युवा भारत उत्तर प्रदेश (पूर्व) की ओर से एक दिवसीय राज्य स्तरीय बैठक एवं संगठन विस्तार युवा भारत प्रशिक्षण शिविर का आयोजन उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर नगर के लालडिग्गी पार्क स्थित साईं मंडपम में रविवार को प्रातः 10 बजे होने जा रहा है। बैठक में हरिद्वार से चलकर मीरजापुर आए योग गुरु बाबा रामदेव रामदेव जी महाराज के शिष्य युवा भारत के मुख्य केंद्रीय प्रभारी राम आशीष जी के नेतृत्व में यह बैठक होगा।

जानकारी देते हुए राज्य प्रभारी युवा भारत उत्तर प्रदेश (पूर्व) के योगी ज्वाला सिंह ने बताया कि युवा भारत भारत उत्तर प्रदेश पूर्व के इस बैठक में राज्यकार्यकारिणी के साथ समस्त जिला प्रभारियों की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन सहभागिता रहेगी।

ALSO READ: गोण्डा: स्कूल वाहनों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 वाहन जब्त और 7 का चालान

बैठक का प्रमुख उद्देश्य संगठन के कार्यों की समीक्षा, आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श तथा प्रत्येक जिले में संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका और जिम्मेदारियों की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को जिम्मेदारी भी सौंप दिए गए हैं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)